बर्खास्त स्वास्थ्यकर्मी बहाल, धरना समाप्त
फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में पिछले 13 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मचारियों की प्रमुख मांगें मान ली गईं, जिसके चलते आंदोलन वापस ले लिया गया। इसके साथ ही बर्खास्त कर्मचारी की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- मानदेय मिलने पर वापस लिया कार्य बहिष्कार धरना समाप्ति की घोषणा तालमेल कमेटी की प्रधान आशा शर्मा, चेयरमैन जितेंद्र मोर, जिला प्रधान सविता, सचिव श्यामबीर और कैशियर अजय प्रजापति ने संयुक्त रूप से धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.