बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा की जमानत ख़ारिज
बरेली, जुलाई 15 -- 25 हजार के ईनामी बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा को विशेष कोर्ट से जोर का झटका लगा है। विशेष जज पॉक्सो एक्ट तृतीय नम्रता अग्रवाल की विशेष कोर्ट ने पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के आरोपी बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा की जमानत अर्जी को ख़ारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी ने बताया कि थाना भमोरा में दलित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 24 अगस्त 2023 की आधीरात्रि को सुरकेश शर्मा पुलिस की वर्दी पहनकर अपने साथी शानू, विजय, संजय और देवदत्त के साथ उसके घर में घुस आये। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गयी। सुरकेश शर्मा और उसके साथियो ने उसकी नाबालिग बेटी और पत्नी के साथ दरिंदगी की। नाबालिग पीड़िता और उसकी माँ के बयानों के बाद गैंगरेप की धारा की बढ़ोत्तरी हुई थी। भमोरा पुलिस ने बीते दिनों 25 हजार के इनामी बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.