प्रयागराज, सितम्बर 2 -- प्रयागराज। फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वाले बर्खास्त शिक्षक से वेतन वसूली के लिए बीएसए अनिल कुमार ने एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय मनू का पूरा उरूवा विकास खंड के सहायक अध्यापक प्रेम नारायण के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त करने की पुष्टित होने पर 28 अगस्त 2024 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही प्रेम नारायण के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने तथा प्रेम नारायण से वेतन वसूली के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। खंड शिक्षाधिकारी के स्तर से विधिक कार्रवाई नहीं होने पर 23 जुलाई 2026 को बीएसए ने उरुवा के खंड शिक्षाधिकारी को पत्र लिखा था। उसके बावजूद कार्रवाई न होने पर बीएसए ने सोमवार को बीईओ को कड़ा पत्र लिखा है। निर्देशित ...