जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय युवाओं के नियोजन की मांग को लेकर बर्खास्त बाई सिक्स कर्मचारी बंटी सिंह ने समर्थकों के साथ कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया। जाम के कारण न तो बी शिफ्ट के कर्मी अंदर जा सके न ए शिफ्ट में ड्यूटी के बाद छुट्टी होने पर कंपनी से बाहर नहीं निकल सके। स्थिति बिगड़ती देख़ भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। मगर विरोध को देखते हुए पुलिस भी दुविधा में रही। बंटी सिंह ने आरोप लगाया कि यूनियन और प्रबंधन की मिलीभगत से यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। यहां तक कि कर्मचारी पुत्रों को भी बहाली की प्रक्रिया से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जबतक स्थानीय युवाओं को कंपनी में रोजगार नहीं दिया जाए...