मिर्जापुर, फरवरी 3 -- जिगना। उच्च न्यायालय के निर्देश पर क्षेत्र के नीबी गहरवार गाँव में मंगलवार को पंचायत भवन में बैठक के दौरान पदमुक्त पंचायत सहायिका नम्रता रत्ना और उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। अफरा-तफरी के माहौल में आनन फानन में बैठक संपन्न हुई। प्रधान माधुरी सोनकर ने बताया कि पदमुक्त पंचायत सहायिका ने लामबंद होकर ग्राम पंचायत की कार्यवाई बाधित कर दिया। जबकि पदमुक्त पंचायत सहायिका को भी बैठक में बुलाया गया था। उल्लेखनीय है कि विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने के आरोप में ग्राम पंचायत सदस्यों ने बहुमत से पंचायत सहायिका को पदमुक्त कर दिया था। सेक्रेटरी प्रमोद कुमार ने बताया कि बैठक में पहुंचे आधा दर्जन लोग काफी तैश में थे।उन्होंने प्रधान के खिलाफ अपशब्द बोलकर अपमानित किया। प्रधान ने पंचायत सहायक उसके भाइयों के खिलाफ तहरीर दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.