बर्खास्त एसपी के मामले में सुनवाई आज
बांदा, मई 10 -- बांदा। भ्रष्टाचार के मामले में महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार मामले में सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत में सुबह 11 बजे से सुनवाई होगी। बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल किया था, इसके बाद आठ सितंबर 2020 को उन्हें गोली लगी और 13 सितंबर 2020 को उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इंद्रकांत के भाई की शिकायत पर एसपी पाटीदार व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। अभी तक मामले की सुनवाई लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चल रही थी। अब केस मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.