बांदा, जुलाई 15 -- बांदा। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले में बुधवार को मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार व पूर्व थानाध्यक्ष हाजिर नहीं हुए, दोनों के अधिवक्ताओं ने न्यायालय में माफी हाजिरी लगाई। तीन आरोपियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। न्यायालय में वादी के मुख्य प्रेक्षा बयान कराए जा रहे हैं। बुधवार को भी मृतक क्रशर व्यापारी के भाई के जज के समक्ष बयान कराए गए। मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला को बुधवार को हाजिर ह...