लखनऊ, जनवरी 6 -- सरकार विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में अपर निजी सचिव पद से बर्खास्त किए गए अमर सिंह पटेल को फिर से सेवा में बहाल कर दिया गया है। बर्खास्तगी के बाद अमर कैंसर से पीड़ित हो गए हैं और उनका इलाज कैंसर अस्पताल में चल रहा है। अमर ने 31 दिसंबर 2025 को सरकार से अपनी स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए बहाली का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद उनकी बहाली का आदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। सचिवालय प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में अमर सिंह पटेल को बर्खास्त किया गया था। उन्होंने बर्खास्तगी को चुनौती दी थी, जिसके बाद वह कोर्ट चले गए थे। सरकार उनके खिलाफ मुकदमा लड़ रही थी। मौजूदा समय में अमर सिंह पटेल ने सचिवालय प्रशासन के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना वाद दायर कर रखा है। मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.