पलामू, दिसम्बर 26 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के हरिरहगंज प्रखंड के परशुराम खाप गांव निवासी और बर्खास्त अनुसेवक मनोज कुमार की 25 दिसंबर की रात में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके पूर्व गत सितंबर में उपेंद्र कुमार पासवान की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। बर्खास्त अनुसेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर कहा कि एक मार्च 2025 से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इससे सभी अनुसेवकों की स्थिति दयनीय हो गई है। बाल बच्चों का भरण-पोषण और पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ही 251 अनुसेवकों को बर्खास्त कर सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। बर्खास्त कर्मियों के संगठन ने मृतक उपेंद्र कुमार पासवान और मनोज कुमार के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने तथा बर्खास्त अनुसेवकों को समायोजित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.