बरौली में सहयोग शिविर की सफलता को ले आयोजित बैठक में हुई चर्चा
गोपालगंज, मई 23 -- बरौली में सहयोग शिविर की सफलता को ले आयोजित बैठक में हुई चर्चा बरौली। एक संवाददाता जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए पंचायतवार लगने वाले सहयोग शिविर के आयोजन की सफलता के लिए शनिवार को प्रखण्ड सभागार में स्थानीय जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जन प्रतिनिधिगण और सभी विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर की रूप रेखा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक ने सभी जन प्रतिनिधिगण और पंचायत स्तरीय नोडल पदाधिकारी को बताया कि शिविर की तिथि के 30 दिन पूर्व से ग्राम पंचायत कार्यालय में आम जनता से सभी विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त किये जायेंगें। इस कार्य के लिए सभी पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.