गोपालगंज, अप्रैल 14 -- बरौली, एक संवाददाता। बरौली नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए 16 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर खेमेबाजी तेज हो गई है। चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए वार्ड पार्षदों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। समर्थन हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर सुबह से लेकर देर रात तक बैठकबाजी का दौर जारी है। अपने-अपने चहेते वार्ड पार्षदों को सदस्य बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। चुनाव को लेकर नगर परिषद के 25 वार्ड पार्षद दो खेमों में बंटते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- जहानाबाद नगर परिषद : सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर गुटबाजी तेज एक खेमे में आठ तथा दूसरे में 12 वार्ड पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.