गोपालगंज, मार्च 16 -- म गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात अधेड़ की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान करने में बरौली थाने की पुलिस जुटी हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की टीम ने पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए अपने पास रखा है। ताकि पहचान होने के बाद उसे उसके परिवार के सदस्यों के हवाले किया जा सके। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की रात बरौली थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेम नगर आश्रम के समीप सड़क दुर्घटना में घायल होकर एक अधेड़ पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे उठाकर इलाज के लिए पहले बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत ग...