औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- बारुण प्रखंड के बरौली में आयोजित श्री राम-लखन-जानकी प्राण प्रतिष्ठा सह धार्मिक यज्ञ के पांचवें दिन भगवान श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी एवं माता जानकी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। पूरे गांव में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन, हवन एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भगवान की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक उनके निर्धारित स्थान पर विराजमान कराया गया। आयोजन को लेकर गांव में विशेष सजावट की गई है। जानकारी दी गई कि शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य शिव बारात
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.