गोपालगंज, मई 8 -- बरौली। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरवल गांव निवासी लोरिक यादव के बेटे भीम कुमार उर्फ सुजीत की मौत संदेहास्पद स्थिति में शुक्रवार को हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि युवक दिन में घर से निकला था। दोपहर में वह बनकट भेंड़ीहारी टोला सड़क के किनारे जमीन पर छटपटा रहा था। थानाध्यक्ष कुमारी अलका सिन्हा ने बताया कि युवक को छटपटाते देख एक ग्रामीण के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही एक वाहन पर उस युवक को लादकर इलाज के लिए सीएचसी लाया जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस टीम भी पहुंची व युवक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंयी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एफएसएल की टीम ने भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.