बरौली में पश्चिम से बाईपास का निर्माण शुरू ,जाम से मिलेगी राहत
गोपालगंज, अप्रैल 30 -- बरौली,एक संवाददाता। बरौली शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पश्चिमी हिस्से में बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पायल टाकीज के पास से गैस गोदाम होते हुए लकड़ी मंडी तक बनने वाली इस सड़क से शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि यह बाईपास सड़क सीवान-सरफरा सड़क से निकलकर बाजार की ओर जाने वाली सड़क होते हुए मांझी-बरौली सड़क से जुड़ेगी। यह सड़क पहले से थी, लेकिन काफी संकरी होने के कारण दो वाहनों के क्रॉसिंग में परेशानी होती थी। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर इसे बाईपास के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि भारी वाहनों को शहर के मुख्य बाजार में प्रवेश किए बिना ही आवागमन की सुविधा मिल सके। नगर कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत बुडको द्वारा इस सड़क का निर्माण 1 करोड़ 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.