गोपालगंज, अप्रैल 18 -- बरौली, एक संवाददाता। बरसात में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष समय पर नालों की सफाई नहीं होने के कारण शहरवासियों को भारी जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ी थी। कई वार्डों में सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन पहले से सतर्क नजर आ रहा है। नप की टीम विभिन्न इलाकों में 40 से 45 मजदूरों के माध्यम से 80 से अधिक नालों की सफाई करा रही है। हालांकि, कई स्थानों पर अब भी कार्य की गति धीमी बताई जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। वार्ड 07 निवासी सूरज कुमार, ब्रजकिशोर उपाध्याय आदि ने कहा कि इस वार्ड में पेट्रोल पंप के पास से लेकर महादलित बस्ती तक नाला नही बनने से बरसात...