गोपालगंज, मई 11 -- बरौली। नगर परिषद बरौली के सभागार में नगर परिषद एवं प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र से सटे गणना ब्लाक के पर्यवेक्षक का संयुक्त बैठक सोमवार को हुई। जिसमें नगर परिषद के वार्ड नं क्रमश 1 2 3 4 5 6 7 9 10 11 13 14 17 18 21 23 24 25 तथा प्रखंड के ग्रामीण चार्ज के सीमावर्ती राजस्व ग्राम देवापुर बभनौली खजुरिया बढ़ेया सलोना कहला पिपरहिया नेउरी परसा मिर्जापुर रुपनछाप के पर्यवेक्षक उपस्थित हुए। चार्ज जनगणना अधिकारी-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बैठक में बताया गया कि नगर परिषद और प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के सीमावर्ती गणना ब्लाक के सीमा का सही सही निरीक्षण आपस में मिलकर कर लें तथा अपने अपने प्रगणक को सीमा का पहचान कराते हुए कार्य कराना सुनिश्चित करे ताकि कोई भी भवन एवं परिवार छुटे नहीं तथा किसी भी भवन और परिवार का दोहराव ...