बरौली में चोरी की बोलेरो के साथ चालक गिरफ्तार
गोपालगंज, मई 3 -- बरौली।स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा बढेयां गांव में एक तिलक समारोह में आयी चोरी की बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो बढेयां गांव में लायी गयी। पुलिस बड़ा बढेयां गांव पहुंची व बोलेरो के चालक सीवान जिले के पचरूखी थाने के आलापुर गांव निवासी उना मांझी के पुत्र वकील मांझी से पूछताछ की। पुलिस को उसने स्वयं को चालक सह मालिक बताया। पुलिस ने जब गाड़ी के कागजात की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पुलिस चालक सहित बोलेरो को थाना लाई। इसके बाद जांच की तो बोलेरो पश्चिम चंपारण, थाना लौरिया के जलालुदीन अंसारी के नाम पर रिजस्टर्ड पायी गयी। पुलिस ने जब जलालुदीन अंसारी से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसकी बोलेरो रामनगर डाक बंगला परिसर, पश्चिम चंपारण के एक रिपेयर दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.