बलिया, मार्च 30 -- नगरा। जनता इंटर कॉलेज के परिसर में नगरा प्रीमियर लीग 2026 का एकदिवसीय आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान प्रीमियर लीग में आठ टीमों ने प्रतिभा किया। फाइनल में रसड़ा के बाबा बुलाकी दास मठिया तथा बरौली के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बरौली ने 63 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए 3.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में बाबा बुलाकी दास की मठिया की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार ओवरों में 63 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी बरौली की टीम ने 3.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहे बरौली के अनिल यादव को दिया गया। वहीं आयोजक मंडल ने विजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी से पुरस्कृत किया। कॉमेंटेटर की भूमिका में कृष्णा,प्रियांशु और शिबू सिंह रहे। इ...