गोपालगंज, सितम्बर 27 -- बरौली। एक संवाददाता पंजाब से घर लौटने के दौरान बरेली के समीप ट्रेन से गिरकर सोनबरसा गांव निवासी संजय यादव के 28 वर्षीय बेटे चंदन यादव की मौत बीते 24 सितंबर को हो गई। मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया की युवक पंजाब के एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 24 सितंबर को वह ट्रेन से घर के लिए चला। रास्ते में बरेली स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिर गया। वहां के रेल कर्मियों ने इसकी सूचना रेल थाने को दी। पुलिस वहां पहुंची और युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर इसकी सूचना बरौली थाने को दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत स्थानीय थाने के द्वारा घरवालों को सूचित किया गया। उसके बाद घर में कोहराम मच गया। घरवाले बरेली पहुंचे। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव को घर लाकर रविवार की...