गोपालगंज, मई 11 -- बरौली।नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 निवासी प्रो. विनोद सिंह के बेटे निलेश कुमार सिंह की मौत चेन्नई के एक होटल के बाथरूम में फिसलकर गिरने से शनिवार को हो गयी। मृतक दुबई जाने के लिये चेन्नई के एक होटल में रुका था। व बीजा आने का इंतजार कर रहा था।  मृतक के पिता प्रो विनोद सिंह  से मिली जानकारी के अनुसार  नौ मई की रात निलेश की बात परिजनों से हुई। लेकिन 10 मई को उसका मोबाइल बंद मिला। बाद में निलेश की भेजी एक पर्ची से होटल का नाम इंटरनेट पर सर्च कर होटल में कॉल किया गया।  होटल के कर्मी निलेश के कमरे में गये तो पता चला कि निलेश की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज होटल वालों ने निलेश की मौत की सूचना उसके घरवालों को दी। मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। प्रो ने बताया कि वे शव ...