बरौली: पंस की बैठक में छाया रहा नहर के बांध टूटने से हुई फसल की क्षति का मुद्दा
गोपालगंज, जून 24 -- बरौली। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रमुख पुष्पा किरण की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे प्रमुख मुद्दा कहला गांव के समीप सारण मुख्य नहर का बांध टूटने से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का छाया रहा।
नहर के टूटने से नुकसान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मोगल बिरेचा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जून की सुबह नहर का बांध टूटने से पानी पांच गांवों के खेतों और चंवर क्षेत्रों में फैल गया था। इससे बड़ी संख्या में किसानों के धान के बिचड़े डूबकर नष्ट हो गए, जबकि मक्का, मूंग और अरहर की फसलों को भी भारी क्षति पहुंची। उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी कृषि विभाग द्वारा नुकसान का आकलन नहीं कराया गया है। किसानों को सर्वे कराक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.