बरौला में 15 लाख की चोरी, एसओ लाइन हाजिर
सुल्तानपुर, मई 25 -- कूरेभार संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, इस दौरान चोर दोनों घरों में रखे आभूषण के साथ कीमती सामान चुराकर ले गए। चोरी गए आभूषण की कीमत 15 लाख रुपये है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चोरी की बड़ी घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम खुद ही मौके पर पहुंचीं थी। जांच पड़ताल करने के बाद एसपी ने मौके पर फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और तीन थानों की फोर्स लगाकर पूरी घटना की जांच कराई। जांच में थानाध्यक्ष कूरेभार की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने एसओ कूरेभार संदीप त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि उपेंद्र सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। सीसीटीवी की जांच करने पर सामने आया कि मुंह बांधे चार संदिग्ध चोर गांव में घूम रहे हैं, फुटेज मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.