कानपुर, मई 23 -- मूसानगर,संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के मार्गों पर बगैर नंबर प्लेट के मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक हादसे को न्योता दे रहे है। मार्ग में बिना नंबर के चल रहे इन वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बरौर थाना क्षेत्र के एनएच-25 से देवीपुर-बलाहरामऊ संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के बाद से मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक, डंपर गुजर रहे हैं। हालत यह है कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में गांव बसे हैं। अभी तक यह संपर्क मार्ग होने के कारण यहां से सिर्फ छोटे वाहनों का ही ज्यादातर आवागमन होता था लेकिन सड़क चौड़ीकरण के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। कई बार इन वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है। ऐसे में हादसा करके ये आसानी से बच निकलते हैं। वहीं ओवरलोड वाहनों के कारण नई सड़क भी धंसने लगी है। सड़क की साइड ख...