बरौर क्षेत्र की किशोरी की होने जा रही शादी रुकवाई
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र की एक सत्रह साल की किशोरी की उसकी इच्छा के बिरुद्ध कराई जा रही शादी की शिकायत पर मंगलवार को चाइल्ड लाइन व एएचटीयू थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर शादी को रुकवा दिया। इसके साथ ही किशोरी को रेस्क्यू कर वन स्टाप सेंटर की प्रभारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम उसको अपने साथ ले गई। एसपी के निर्देश पर जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरौर थाना क्षेत्र की एक सत्रह साल की किशोरी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके माता-पिता द्वारा जबरन शादी कराए जाने की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन में दी। इसके बाद एएचटीयू की थाना प्रभारी रीना गौतम, वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक निधि सचान व चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर इकबाल शाह, शीलम राजपूत, सुपवाइजर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.