बरौनी स्टेशन के स्टॉल पर नहीं मिल रहा जनता मील
बेगुसराय, अगस्त 2 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी खानपान नीति के तहत सभी लाइसेंसी खान-पान स्टॉल पर जनता मील बेचा जाना है लेकिन बरौनी स्टेशन के स्टॉल संचालकों द्वारा इस प्रावधान की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्टॉल संचालक कम मुनाफा के कारण इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसी कारण स्टेशन के खानपान स्टॉल पर जनता मील कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- तिलरथ-जमालपुर रेलखंड पर ट्रेनों की कमी स्थानीय अधिकारी की धारणा संबंधित अधिकारी भी इस मामले में संवेदनहीन बने हुए हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए खासकर गरीब व मजदूर वर्ग के रेल से सफर करने वाले यात्रियों को मात्र 15 रुपए में 7 पूरी, सूखी सब्जी व एक हरी मिर्च के साथ एक पैकेट में नाश्ता उपलब्ध कराना है ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.