बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन पर पे एंड यूज सुलभ शौचालय की व्यवस्था के नाम पर रेलयात्रियों का आर्थिक शोषण लगातार जारी है। रेलवे विभाग ने इसके लिए रेट लिस्ट जारी कर रखा है लेकिन यहां यात्रियों से मनमाना शुल्क लिए जा रहे हैं। बरौनी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर व द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय में बने पे एंड यूज सुलभ शौचालय में शौच करने का ओवर चार्ज वसूल किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में यात्रियों की शौचालय के कर्मियों से अक्सर तू तू, मैं मैं भी होती रहती है। स्टेशन पर मौजूद सुनील कुमार, महेश कुमार, मनोज कुमार आदि यात्रियों ने बताया कि इस शौचालय के उपयोग के लिए यात्रियों से शौच करने का अधिक चार्ज वसूला जा रहा है। वहीं, कई लोगों ने बताया कि सुलभ शौचालय के कर्मियों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली करना कोई एक दिन क...