बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी से दिल्ली के लिए एक भी नियमित ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले बरौनी से वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन खुलती थी तो बरौनी व आसपास के लोगों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलती थी। अभी रेल प्रशासन द्वारा बरौनी से दिल्ली के लिए स्टेशल ट्रेन के रूप में एकमात्र सीधी ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस का परिचालन कराया जा रहा है। इसके अलावा बरौनी से दिल्ली के लिए एक भी सीधी नियमित ट्रेन नहीं है। रेल प्रशासन द्वारा बरौनी होकर नई दिल्ली के लिए पर्व त्योहारों पर ही स्पेशल ट्रेन का परिचालन कराया जाता है। हरिमोहन मिश्र, संजय झा, चुन्नू गुप्ता आदि ने बताया कि बरौनी से चलने वाली एक मात्र वैशाली एक्सप्रेस का भी विस्तारीकरण पहले सहरसा और अब ललितग्राम कर दिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.