बेगुसराय, अगस्त 26 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 03388 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल 24 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को व ट्रेन संख्या 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल 26 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 05222 बरौनी-सहरसा स्पेशल 30 सितंबर तक शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन व ट्रेन संख्या 05221 सहरसा-बरौनी स्पेशल 01 अक्टूबर तक शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.