बरौनी समस्तीपुर रेल लाइन के लखनीपुर में में मिला महिला का शव
समस्तीपुर, जून 7 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में रविवार को महिला का शव देखकर सनसनी फैल गई। शव बरौनी समस्तीपुर रेलवे ट्रैक (लाइन) किनारे यानी 47 नं रेल फाटक के समीप पड़ा हुआ था। मृतका गुलाबी सारी पहने हुए थी। मृतिका का शव खून से लथपथ था। हालांकि शव की पहचान घंटों बाद तक किसी ने नहीं किया। इस बीच सूचना पर जीआरपी समस्तीपुर घटनास्थल पर पहुंचकर उजियारपुर थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए उजियारपुर पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम व अनुसंधान के लिए कह दिया। उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस बाबत उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन से गिरकर महिला की मौत प्रतीत होता है। उन्होंने शव की पहचान के लिए अगले 72 घंटा तक सदर अस्पताल समस्तीपुर के शव गृह मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.