बेगुसराय, मई 31 -- बरौनी। बरौनी सत्संग मंदिर में रविवार को विधि व्यवस्था की समस्या के निपटारे को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता विजय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर फोकस किया गया। साथ ही, सर्वसम्मति से एक नई कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर शालिग्राम प्रसाद गुप्ता, कुमार राजशेखर, रवीश कुमार, जानकी रमण गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...