बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बरौनी,निज संवाददाता। सोनपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल बरौनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बरौनी जंक्शन के मुख्य टिकट घर परिसर स्थित पोर्टिको में लगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है। रेलवे की टेक्निकल टीम ने पोर्टिको के पास इसे इंस्टॉल कर दिया है। मंगलवार की शाम से यह मशीन चालू हो गई है। आमतौर पर कोई व्यक्ति अपना बैग या लगेज के अंदर कोई खतरनाक चीजें न ले जा सके, इसके लिए पहले महानगरों के रेलवे स्टेशन में ही ऐसी मशीनें लगाई जाती थी। इसमें लगेज रखते ही उसके भीतर रखे सामानों को विद्युतीय तरंगों के जरिए कम्प्यूटर से देखा जा सकता है। वहीं, बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह अब बरौनी स्टेशन पर भी लगेज स्कैनर मशीन लगाने की पहल की गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि लगेज स्कैनर मशीन लगा दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.