बरौनी रेलवे मार्केट में अतिक्रमण से राहगीरों की फजीहत
बेगुसराय, मई 11 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन के निकट स्थित बरौनी के मुख्य बाजारों में शामिल ललित नारायण रेलवे मार्केट बरौनी में सड़क के अतिक्रमण के कारण रोज ब रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण वाहनों का निकलना तो दूर, कभी कभी पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम लगने का मुख्य कारण मार्केट की सड़क का अतिक्रमण होना है। कई दुकानदारों ने सड़क की जमीन पर ही स्थयी रूप से सीढ़ी तक बना ली है। और तो और रेलवे के नियम का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा है। पार्किंग व्यवस्था का अभाव है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से घंटों थम रही रफ्तारबाजार की स्थिति इस मार्केट में कपड़ा, किराना, रेडिमेड, होटल, व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें सहित सौ से अधिक दुकानें संचालित की जा रही हैं। इस रेलवे मार्केट में खरीदारी के लिए रेल यात्री, रेल कर्मी व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.