बरौनी रिफाइनरी पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध: सत्यप्रकाश
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर बरौनी तेलशोधक कारखाना में सोमवार को साइकिल यात्रा (साइक्लोथॉन) व पौधरोपण कार्यक्रम के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छ वायु के लिए साइकिल चलाएं व हरित भविष्य के लिए पौधे लगाएं की थीम पर आधारित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश के आलोक में निकाली गयी साइकिल यात्रा का शुभारंभ व नेतृत्व कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने किया। साइक्लोथॉन की शुरूआत दिनकर गेस्ट हाउस से हुई। टाउनशिप परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर साइकिल यात्रा गुजरी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में हरित आवरण को बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को सुद़ढ़ करने तथा स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के उद्देश्य से परियोजना विभाग लॉन में पौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.