बेगुसराय, जनवरी 3 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। जरूरत का सामान देकर बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन ने बालिका गृह बेगूसराय में नववर्ष का जश्न मनाया। बिहार सरकार के द्वारा संचालित बालिका पुनर्वास केन्द्र (बालिका गृह) में नववर्ष का स्नेहपूर्ण व भावनात्मक उत्सव मनाया गया। बरौनी रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी डा. सुष्मिता प्रकाश के नेतृत्व में हुए नववर्ष उत्सव में बरौनी रिफाइनरी के अधिकारियों ने बालिकाओं के साथ केक काटकर नववर्ष का जश्न मनाया तथा बालिकाओं का उत्साहवर्द्धन किया। संस्था एवं बालिकाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने कंबल, स्टेशनरी सामग्री, दैनिक स्वच्छता से जुड़ी वस्तुएं एवं अन्य उपयोगी जरूरत के सामान दिये गये। मौके पर परियोजना एवं कोर ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा, अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.