बरौनी मेल में सफर कर रहे यात्री की तबीयत हुई खराब
गोंडा, जून 10 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली 11124 बरौनी मेल के बी1 में 9 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। यात्री श्याम नंदन के तबीयत खराब होने की सूचना साथ में चल रहे यात्रियों ने रेल कर्मियों को दिया। रेल कर्मियों की सूचना पर रेलवे के उपमंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्री का इलाज किया। इसके बाद यात्री ने आगे के लिए सफर जारी रखा। यह भी पढ़ें- बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस नौ घंटे देर से पहुंची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.