बेगुसराय, फरवरी 8 -- बरौनी, निज संवाददाता। गढ़हरा रेलवे यार्ड की खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग करने व स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। रविवार को बरौनी में युवा विकास मोर्चा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत योजना की तर्ज पर स्थानीय विकास व रोजगार की गारंटी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गढ़हरा यार्ड की सैकड़ों एकड़ रेल भूमि वर्तमान में खाली पड़ी है। यदि यहां रेल आधारित कल-कारखानों का निर्माण हो तो यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि मेक इन इंडिया के नारों के बावजूद स्थानीय कुशल व अकुशल श्रमिक बेरोजगारी का दंश झेल र...