बेगुसराय, मार्च 30 -- बरौनी, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाला के बैनर तले सोमवार को दीनदयाल रोड से भव्य झांकी निकाली गई। बरौनी दीनदयाल रोड काली स्थान से घोड़ा गाड़ी व ढ़ोल नगारे के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की टोली ने शोभायात्रा सह झांकी में हिस्सा लिया। झांकी में रथ पर बैठे हनुमान,भगवान राम लक्ष्मण व जानकी के अलावा महाकाल आकर्षण के मुख्य केन्द्र बने थे। शोभा यात्रा बरौनी दीनदयाल रोड स्थित काली स्थान से शुरू होकर कैरीबारी काली स्थान, दुर्गास्थान, फुलवड़िया न्यू मार्केट, आलू चट्टी रोड, मिरचैया चौक, राजेंद्र रोड, वाटिका चौक, रेलवे मार्केट बरौनी, सिंघिया चौक होते हुए पुनः काली स्थान पहुंचकर शांतिपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इस दौरान अखाड़ा में भाग लेने वाले आयोजन समिति के सदस्य व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाठी व डंडा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.