बरौनी में बंद पड़ी है अधिकतर तिरंगा लाइट
बेगुसराय, मई 15 -- बरौनी। बरौनी नगर परिषद के राजेन्द्र रोड, फुलवड़िया बाजार समेत दर्जनाधिक जगहों पर बिजली पोलों पर लगी तिरंगा लाइट बंद पड़ी है। लगभग एक वर्ष पूर्व इन लाइटों को लगाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहती था। शाम ढलते ही इस लाइट के जलने से इलाके की रौनक बढ़ जाती थी। स्थानीय लोगों ने इसे एक अच्छी पहल भी माना था लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में ज्यादातर लाइट बंद हो चुकी है। इस वजह से लागत के बावजूद इलाके के लोगों को प्रकाश की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.