बेगुसराय, मार्च 29 -- बरौनी। बरौनी में रविवार को मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी। विसर्जन से पहले शहर के पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा का खोंइछा भरते हुए सिंदूर खेला के रस्मों को पूरा किया। वृद्ध महिलाओं से लेकर नवविवाहिताओं ने मौके पर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर और सिंदूर उड़ाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ विसर्जन के लिए निकली। श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय दुर्गे के जयघोष भी किए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग स्थानीय फुलवड़िया थाना द्वारा लगातार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...