बेगुसराय, मार्च 8 -- बरौनी। स्थानीय आरकेसी प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बरौनी टाउन मैराथन सीजन 4 के नाम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।इसमें लगभग 120 की संख्या में धावक व धाविका ने हिस्सा लिया। एसडीओ राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया।इस प्रतियोगिता में जीतने वाले टॉप टेन धावक को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर संजय सिंह, बाबू साहब मिश्रा, दीपक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.