बेगुसराय, जुलाई 9 -- बरौनी। बरौनी शोकहारा में गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय के महामंत्री नवीन कुमार सिंहा के नेतृत्व में कायस्थ समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रो. एस पी सिन्हा ने की। वैठक में कायस्थों के एकता के मजबूतीकरण पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। साथ ही अनुमंडलस्तर पर कमिटी के गठन को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। साथ ही अगली बैठक अशोक कुमार सिंहा के अध्यक्षता में करने का निर्णय लिया गया। मौके पर गजन कुमार सिंहा, तुषार कांत सिंहा, डॉ. निरंजन प्र. सिंहा, रंजन कुमार सिंहा, सुनील कुमार सिंहा, शिशिर कुमार सिंहा, अरुण कुमार सिंहा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...