बरौनी में एनसीसी का सीएटीसी-8 शिविर शुरू, जमुई के 30 कैडेट ले रहे प्रशिक्षण
जमुई, जुलाई 3 -- जमुई । नगर संवाददाता बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में ओटीसी बरौनी में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-8 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 500 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। इनमें जमुई जिले के प्लस टू हाई स्कूल के 30 कैडेट भी शामिल हैं, जिनमें 12 गल्र्स और 18 बॉयज शामिल हैं। जिले के कैडेटों की भागीदारी से जमुई के लिए यह गौरव का विषय माना जा रहा है। शिविर का उदघाटन 4 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा-भाव का विकास करना है। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में कैडेट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.