बेगुसराय, फरवरी 19 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को धरनार्थियों ने कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार के आश्वासन पर तत्काल आंदोलन स्थगित कर दिया। धरना देने वालों में डा. संजीव भारती, संजय सिंह, डा. राजकुमार आजाद, जयदेव कुमार, मो हैरान, रंजीत रजक, सुमन पोद्दार, त्रिभुवन पोद्दार गणेश मेहता आदि थे। बरौनी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी ने उन्हें अपने कार्यकाल में बुलाकर वार्ता की और सड़क, नाला, बिजली, लाइट सहित अन्य योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यपालक अधिकारी ने 10 मार्च तक का समय लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.