बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ठप रहीं ओपीडी सेवा
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- बीहट। सहरसा जिले में हाल ही में हुए डॉक्टरों के तबादले (ट्रांसफर) के विरोध में पूरे बिहार के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर सामूहिक रूप से एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को ओपीडी सेवा ठप रही। हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि सहरसा में डॉक्टरों के अचानक किए गए तबादले के फैसले के खिलाफ बिहारभर के डॉक्टरों ने एकजुट होकर एक दिन के लिए कार्य बहिष्कार किया था। इस विरोध प्रदर्शन के तहत बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में भी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं स्थगित रखीं। हड़ताल के कारण शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा।(नि.सं.) यह भी पढ़ें- कटिहार: डॉक्टरों ने ओपीडी से बनाई दूरी, जिले में 6 हजार से अधिक मरीज प्रभावित यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.