बेगुसराय, मार्च 26 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक में कई निर्णय लिये गये। नल-जल, सड़क, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के द्वारा क्रियान्वित हो रही विकास योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने की। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कई पंचायतों में नल जल योजना ठप है और अधिकारी संवेदनहीन बने हैं। बैठक में बिजली कंपनी के अधिकार के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया। पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन की भी समीक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.