बेगुसराय, फरवरी 17 -- बरौनी। योजनाओं में धांधली के खिलाफ बरौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. संजीव भारती, कांग्रेस नेता सुबोध प्रसाद सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि आरओबी बनने की जानकारी के बाद नगर परिषद द्वारा नाला निर्माण करवाया जा रहा है जो सही नहीं है। सीपीएम के रमेश प्रसाद सिंह, भाजपा के मुकेश पोद्दार ने वार्ड संख्या-24 में योजना के नाम पर हो रही गड़बड़ी को उजागर किया। बोले कि विधायक फंड से बने सामुदायिक भवन को तोड़ दिया गया है। जलनिकासी की व्यवस्था किए बगैर ही उक्त वार्ड में नाले का निर्माण किए जाने का मुद्दा भी उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.