बरौनी नई दिल्ली और दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
छपरा, जून 1 -- छपरा, हमारे संवाददाता। यात्रियों की सुविधा तथा यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच संचालित क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से बिहार से दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और आरक्षण की उपलब्धता भी बेहतर होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 01 जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल का परिचालन 02 जून से 16 जुलाई तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल को 01 जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का परिचालन 0...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.