बेगुसराय, सितम्बर 7 -- बरौनी। अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर सोमवार को देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. बरौनी डेयरी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों ने पौधरोपण किया। प्रबंध निदेशक ने वायु प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण व वृक्षों की रक्षा के लिए सभी को प्रेरित किया गया। मौके पर सतीशचंद्र शुक्ला, हरिशंकर त्रिपाठी, सुनील कुमार, शुभाजीत चटर्जी, श्यामलाल सिंह, सुभाष कुमार, अजय प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...