बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बरौनी। बभनगामा में शनिवार को बेगूसराय व मंझौल ज़ोन के 9 नंबर रूट की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बरौनी डेयरी के एमडी रविंद्र कुमार ने सचिवों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। एमडी ने डेयरी की आगामी योजनाओं, डेयरी से मिलने वाले लाभ, इंसेंटिव, मिल्क डाइवर्जन को रोकने के उपाय व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। इसके अलावा डेयरी के आधिकारियों द्वारा भी पशुओं के रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, डेयरी से समय पर सभी उत्पाद व दूध उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...